जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। कंपिल नगर के मुहल्ला मांझगांव निवासी अमरनाथ माथुर की पुत्री कविता की बारात मंगलवार देर रात दिल्ली से आई थी। द्वारचार व अन्य कार्यक्रम होने के बाद आलोक उर्फ अशोक निवासी स्वरूप नगर दिल्ली अपने अन्य साथियों संजीव, रामकिशन, भारत व वीरेंद्र के साथ कंपिल से रुदायन की तरफ जा रहे थे। देर रात लगभग दो बजे कार अनियंत्रित होकर गांव मानिकपुर के निकट नहर में पलट गई।

farrukhabad car small accident

मृतक अशोक दूल्हा के मौसा थे

इस हादसे में सभी बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भेज दिया। जहां डाक्टर ने 45 वर्षीय आलोक को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों को लोहिया रेफर किया गया। गाड़ी आलोक चला रहे थे। मृतक अशोक दूल्हा के मौसा थे।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।



Source link