Farrukhabad Car carrying wedding guests overturns into a canal driver dies four others critically injured

मृतक की फाइल फोटो और नहर में गिरी कार
– फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कंपिल थाना क्षेत्र के मोहल्ला मांझ गांव निवासी अमरनाथ माथुर की पुत्री कविता की बरात मंगलवार देर रात दिल्ली से आई थी। द्वारचार व अन्य कार्यक्रम होने के बाद दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी आलोक उर्फ अशोक अन्य साथी संजीव, रामकिशन, भारत व वीरेंद्र के साथ कंपिल से रुदायन की तरफ जा रहे थे। देर रात लगभग दो बजे कार अनियंत्रित होकर गांव मानिकपुर के निकट नहर में पलट गई। इससे सभी बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी कायमगंज भेज दिया। वहां डाक्टर ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों को लोहिया रेफर किया गया।




Source link

अभी अभी की खबरें