कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया थानाक्षेत्र में किलोमीटर संख्या 209 के पास खड़ी स्कूल बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर से बस क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं चार बच्चों की मौत हो गई। हादसे के वक्त बस पर मौजूद कक्षा 10 के छात्र चश्मदीद अस्मित चौरसिया ने बताया कि सुबह का समय था, सभी बच्चे बस में सो रहे थे, एक-दो बच्चे ही नीचे उतरे थे।

टक्कर लगने से बस की पीछे वाली सीटों पर बैठे बच्चे अधिक घायल हो गए थे। पुलिस ने कौशांबी के थाना मोहम्मदपुर पैसा के कैमा गांव निवासी सहायक अध्यापक भूपेंद्र कुमार की तहरीर पर ठठिया थाना पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।





Kannauj Accident rest area was 8 km away one wrong stop led to trail of corpses police stood by as spectators

Kannauj Road Accident
– फोटो : amar ujala


ट्रक चालक भागा, मालिक बोला पहले ही बेच चुका ट्रक

ट्रक पर आलू लदा था जो बिहार जा रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। ट्रक के पंजीकृत नंबर के माध्यम से हरियाणा पलवल के उतावल बारी रोड धौलपुर निवासी मालिक रकीम खान से बात की गई तो पता चला कि वह करीब छह माह पहले ही ट्रक बेच चुके हैं, लेकिन अभी ट्रांसफर नहीं हुआ है। जिसे ट्रक बेचने की बात कही जा रही है।


Kannauj Accident rest area was 8 km away one wrong stop led to trail of corpses police stood by as spectators

Kannauj Road Accident
– फोटो : amar ujala


बस खड़ी क्यों थी और ट्रक की रफ्तार कितनी थी

उसका कहना है कि उसकी टायर एजेंसी है, उसने कोई ट्रक नहीं खरीदा है। फिलहाल ट्रक के असली मालिक को लेकर संशय बना हुआ है। ठठिया थानाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बस खड़ी क्यों थी और ट्रक की रफ्तार कितनी थी, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।


Kannauj Accident rest area was 8 km away one wrong stop led to trail of corpses police stood by as spectators

Kannauj Road Accident
– फोटो : amar ujala


एक बच्चे को थी यूरिन डिस्चार्ज की समस्या

बस पर सवार एक बच्चे को यूरिन डिस्चार्ज की समस्या थी। वह पेट में दर्द से परेशान था। इटावा में उसे किसी डॉक्टर को दिखाया गया था। बताया गया कि उसी बच्चे के कहने पर बस को चालक ने रोका था।


Kannauj Accident rest area was 8 km away one wrong stop led to trail of corpses police stood by as spectators

Kannauj Road Accident
– फोटो : amar ujala


स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

जान गंवाने वाले छात्र जैद के पिता रियाज अहमद ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि बच्चों को लेकर रात में नहीं चलना चाहिए। बस की लाइटें भी दुरुस्त नहीं हैं, लोकल में चलने वाली बस को टूर पर भेज दिया गया।




Source link

अभी अभी की खबरें