Fatehpur Census 2027: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जनगणना-2027 के कार्य में लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से तहसील बिंदकी के तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी धीरज त्रिपाठी को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। इसमें जनगणना से जुड़े कार्यों में अपेक्षित रुचि नहीं लेने और धीमी कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई गई है। साथ ही तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

1 दिसंबर से शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण

जारी पत्र के मुताबिक, जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना (Self Enumeration) का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा देना है। जिलाधिकारी ने इस अभियान को प्रभावी और सफलतापूर्वक पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट में सामने आई लापरवाही

जिलाधिकारी कार्यालय के अनुसार, 18 नवंबर 2026 की विभागवार स्व-गणना रिपोर्ट के अवलोकन में पाया गया कि संबंधित अधिकारी शासन के महत्वपूर्ण कार्यों और योजनाओं में विशेष रुचि नहीं ले रहे हैं। पत्र में इसे बेहद खेदजनक बताते हुए सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही और कमजोर कार्यप्रणाली का परिचायक बताया गया है।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

तीन दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

डीएम ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का संवैधानिक कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसीलदार को पत्र प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा नहीं होने की चेतावनी भी दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

दो नाबालिग बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हालत देख पुलिस के भी उड़ गए होश

भारतीय-अमेरिकी नेता भुटोरिया ने कैलिफोर्निया के गवर्नर न्यूसम से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की अपील की

उप्र विधानसभा चुनाव में ओवैसी और चंद्रशेखर की ताकत उम्मीदवारों पर निर्भर करेगी : संजीव बालियान

फिर लौटेगा Apple का सबसे पतला iPhone! डिजाइन से लेकर कैमरे तक, लीक में हुआ बड़ा खुलासा!

नागपुर डेंटल कॉलेज में कनिष्ठों के साथ रैगिंग करने पर 3 वरिष्ठ इंटर्न के खिलाफ मामला दर्ज



Source link