झांसी। खरीफ में पीएम फसली बीमा का लाभ लेने के लिए 95,000 किसानों ने प्रीमियम भरा है। विभाग को करीब चार लाख आवेदन प्राप्त हुए, जो पिछले साल से सात फीसदी अधिक हैं।


किसानों को प्रीमियम भरने के लिए 10 सितंबर तक का मौका दिए गया था। पोर्टल पर तकनीकी खामी के कारण तिथि पहले 31 अगस्त, फिर 10 सितंबर तक बढ़ाई गई। किसान नेता अविनाश भार्गव ने बताया कि बारिश से तिल, मूंग और उड़द की फसल को नुकसान हुआ। इस नुकसान की भरपाई के लिए किसानों ने प्रीमियम भरा है। डीडी कृषि बुद्धदेव सिंह ने बताया कि अंतिम आंकड़ा शुक्रवार को स्पष्ट होगा। प्रीमियम भरने वाले किसानों के नुकसान का आकलन सर्वेयर कर रहे हैं। बीमा कंपनी नुकसान के हिसाब से धनराशि खाते में भेजेगी। जिले में खरीफ फसलों का कुल रकबा 476914 हेक्टेयर है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *