बदायूं के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया में पति के दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद विवाहिता ने शनिवार रात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। पति पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां से गंभीर स्थिति में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को जबरन विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
जालंधरी सराय निवासी नसीर ने बताया कि उनकी बेटी महजबीन (26) की लव मैरिज आपसी सहमति से कबूलपुरा निवासी फुरकान से करीब आठ साल पहले हुई थी। दंपती के एक बेटा भी है। बेटी का पति फुरकान पेंट का काम करने के लिए कोल्हापुर जाता था। इस दौरान महजबीन मायके में रहा करती थी।
