बदायूं जिले के उसावां थाना क्षेत्र में तीन बाइक सवारों ने एक महिला के आभूषण छीन लिए। दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे दंपति को राजा नगला तिराहे के पास रोका गया। महिला ने आरोपियों पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है।
.
जानकारी के मुताबिक, पति ने सुनसान जगह पर बाइक रोकी और लघुशंका के लिए चला गया। पत्नी बाइक के पास अकेली खड़ी थी। इसी दौरान एक बाइक पर आए तीन लोगों ने उसके साथ अभद्रता की और आभूषण छीन लिए।
महिला के शोर मचाने पर आरोपी भागने लगे। पति ने अपने मोबाइल से उनकी बाइक की फोटो खींच ली। महिला ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण नहीं किया। परिवार ने थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
