शाहजहांपुर में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक की। इसमें कुलपति, वित्त अधिकारी, कुलसचिव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, कुलानुशासक और सभी संकायाध्यक्ष शामिल हुए।

.

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय का संचालन पूरी पारदर्शिता और स्पष्ट कार्ययोजना के अनुसार होना चाहिए। प्रवेश परीक्षा और अन्य प्रशासनिक कार्य नियमित रूप से तय समय में पूरे किए जाएं।

आत्मनिर्भर विश्वविद्यालय बनाने का लक्ष्य रखें

राज्यपाल ने स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के उच्चीकरण के बाद बने विश्वविद्यालय के इतिहास की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को आत्मनिर्भर बनाना सभी का पहला लक्ष्य होना चाहिए।

उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता पर जोर दिया। कहा कि विद्यार्थियों को उनकी उत्तरपुस्तिकाएं और परीक्षा में किए गए प्रदर्शन की जानकारी दी जाए, ताकि वे अपनी गलतियों को समझ सकें। पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन दिया जाए। उनके अभिभावकों से भी संवाद किया जाए।

राज्यपाल के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

राज्यपाल के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

विश्वविद्यालय में वर्तमान और प्रस्तावित पदों की जानकारी लेते हुए राज्यपाल ने कहा कि इसे जल्द ही शिक्षक, विद्यार्थी, अवसंरचना और अन्य व्यवस्थाओं के मामले में सुव्यवस्थित विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जाए।

दुर्लभ पांडुलिपियों को संरक्षित करने के निर्देश

समीक्षा बैठक के बाद राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया। सबसे पहले पुस्तकालय पहुंचकर वहां रखी दुर्लभ पांडुलिपियों को देखा। उन्होंने ऐसी पुस्तकों को विशेष रूप से संरक्षित करने के निर्देश दिए। साथ ही उपलब्ध पुस्तकों को ऑनलाइन करने पर जोर दिया।

उन्होंने ई-बुक्स, ई-जर्नल्स और विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर की सुविधा को और प्रभावी बनाने को कहा। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के वाचनालय और अतिगोपनीय कक्ष का लोकार्पण भी किया।

विद्यार्थियों को एआई और स्पेस टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

राज्यपाल ने विज्ञान की प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को करियर से जुड़े सुझाव दिए। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने प्रयोगशालाओं की व्यवस्थाएं देखीं और विद्यार्थियों से प्रयोगों के संबंध में सवाल किए। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को स्वस्थ खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही सभी विभागों को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभागीय पुस्तकालय विकसित करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा में तैनात रहेंगे एक हजार पुलिसकर्मी

राज्यपाल के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ बैठक कर ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। सुरक्षा में सात सीओ, करीब 30 इंस्पेक्टर और दरोगा समेत लगभग एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों पर निगरानी रखी जाएगी।



Source link