उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के दौरे के चलते बरेली में बुधवार को भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि इस दौरान पुराने रोडवेज से संचालित होने वाली रोडवेज बसों को सैटेलाइट बस अड्डे से चलाया जाएगा।

ये रहेगा डायवर्जन 

एसपी ट्रैफिक बताया कि परसाखेड़ा रोड नंबर-एक, बिवला पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झांसा, ट्रांसपोर्ट नगर, रामगंगां तिराहा व खुबारा मोड़ से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। दिल्ली व रामपुर की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा से बड़ा बाईपास, बिवला, विलयधाम, नवदिया झांसा, फार्मूला, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

लखनऊ की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन राजश्री, परसपुर तिराहा होते हुए बड़ा बाईपास के रास्ते जा सकेंगे। बदायूं की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन भमोरा, फतेहगंज पूर्वी, राजश्री, परसपुर तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। 



Source link