Fatehpur News:अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज – Bail Plea
फतेहपुर। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी। जहानाबाद थाना क्षेत्र के दारागंज मोहल्ला निवासी गुलफाम पर एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप है। अभियोजन के अनुसार, आरोपी ने छह जून 2026 को किशोरी का अपहरण किया था। इसके बाद वह उसे कर्नाटक, कानपुर और झांसी ले गया। आरोप है कि इस दौरान उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया और विवेचना के दौरान दुष्कर्म की धारा बढ़ाई। आरोपी की ओर से दाखिल जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद शनिवार को अदालत ने उसे खारिज कर दिया। (संवाद) Source link


