अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar

Updated Sat, 05 Sep 2026 12:54 PM IST

एएनटीएफ बरेली इकाई ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई की। टीम ने फरीदपुर निवासी जब्बार खान को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ 60 लाख रुपये बताई गई है। 


ANTF arrests interstate smuggler in Bareilly

एएनटीएफ की गिरफ्त में आरोपी (चेहरे पर रूमाल बांधे)।
– फोटो : स्रोत- एएनटीएफ



विस्तार

एएनटीएफ बरेली इकाई ने फरीदपुर के जब्बार खान नाम के मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे मीरगंज थाना पुलिस को सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जब्बार के पास से तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उसके साथियों और नेटवर्क के बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत दो करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर जब्बार खान के पास से एक मोबाइल फोन और 1200 रुपये भी जब्त किए हैं।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *