{“_id”:”6af561d5f6a3080d0e04335a”,”slug”:”maulana-shahabuddin-razvi-condemned-the-minister-raghuraj-singh-statement-2026-11-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा- एएमयू को आतंकियों का अड्डा बताना निंदनीय; मंत्री के बयान की निंदा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मंत्री रघुराज सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फांसी देने और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को आतंकवादियों का अड्डा बताने संबंधी बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सांविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी गैरजिम्मेदाराना भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। किसी को सजा देना न्यायपालिका का अधिकार है। एएमयू देश का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, जहां सभी धर्मों के विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करते हैं। यहां से पढ़े विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन किया है।

