बलिया में बसारिखपुर से सिसोटार होते हुए नवतनपुर जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार से सिसोटार चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगी

.

सड़क की समस्या को लेकर पूर्व में उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को ज्ञापन देकर मरम्मत की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू किया। धरनारत लोगों ने सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराने, गड्ढों की तत्काल मरम्मत तथा जर्जर मार्ग का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की। धरने में राहुल वर्मा, सुमित यादव, नीरज राय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।



Source link