सुलतानपुर में गुरुवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर आर्मी के एक जवान की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी बॉडी 3 टुकड़ों में बंट गई।

.

जवान छुट्टी लेकर बहन की शादी में शामिल होने सोनभद्र में अपने घर लौट रहा था। हादसे से 2 घंटे पहले पत्नी से आखिरी बात हुई थी। कहा था- शाम तक घर पहुंच जाऊंगा। शादी की पूरी जिम्मेदारी संभाल लूंगा।

जानकारी के मुताबिक, जवान ट्रेन के गेट के पास बने बेसिन पर मुंह धोने गया था। इसी दौरान भीड़ के कारण उसे धक्का लगा और वह फिसलकर ट्रेन से नीचे गिर गया।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जवान की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान की। हादसा सुबह करीब 11 बजे लंभुआ स्टेशन के पास हुआ। जीआरपी थाने पहुंची पत्नी बदहवास थी। उसका रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला।

घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए…

हादसे के बाद जवान की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हादसे के बाद जवान की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

आरपीएफ ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घरवालों को सूचना दी।

आरपीएफ ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घरवालों को सूचना दी।

ये अनूप कुमार हैं। साल 2009 में इन्होंने आर्मी ज्वाइन की थी। ये राजपूत रेजिमेंट में तैनात थे।

ये अनूप कुमार हैं। साल 2009 में इन्होंने आर्मी ज्वाइन की थी। ये राजपूत रेजिमेंट में तैनात थे।

अनूप ने 2009 में आर्मी ज्वाइन की थी

सोनभद्र जिले की दुद्धी तहसील के अनपरा-ओबरा क्षेत्र में महेश यादव का परिवार रहता है। उनके तीन बेटे हैं- अनूप कुमार यादव (34), मृत्युंजय और संजय। बड़े बेटे अनूप ने 2009 में आर्मी ज्वाइन की थी। साल 2012 में उनकी शादी आराधना से हुई। उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 9 साल का मानस यादव और छोटा बेटा वायुन 23 महीने का है।

अनूप पंजाब के गुरदासपुर के तिबरी-मुकेरियां इलाके में राजपूत रेजिमेंट की 17वीं बटालियन में तैनात थे।

परिवार में चचेरी बहन अंशू यादव की 30 नवंबर को शादी है। इसमें शामिल होने के लिए अनूप ने 25 नवंबर से 15 जनवरी तक छुट्टी ली थी।

सिर और एक हाथ कटकर दूर जा गिरा

गुरुवार को अनूप लखनऊ से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस में सवार हुए थे। जानकारी के मुताबिक, सफर के दौरान वह ट्रेन के गेट के पास लगे बेसिन पर मुंह धोने पहुंचे। इसी दौरान धक्का लगने से उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसे में अनूप का सिर कटकर ट्रैक से दूर जा गिरा, जबकि एक हाथ भी कट गया।

पुलिस जब रेलवे ट्रैक पर पहुंची तो जवान का शव तीन टुकड़ों में मिला।

पुलिस जब रेलवे ट्रैक पर पहुंची तो जवान का शव तीन टुकड़ों में मिला।

राहगीरों ने देखा शव, रेलवे कर्मचारियों को दी सूचना

ट्रेन गुजरने के बाद ट्रैक के किनारे से जा रहे राहगीरों ने शव देखा और रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड के आधार पर अनूप की पहचान हुई। जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मौत से 2 घंटे पहले पत्नी से की थी बात

ममेरे भाई आनंद कुमार यादव ने बताया कि अनूप उनके बड़े भाई की तरह थे। वे राजपूत बटालियन में तैनात थे। सफर के दौरान मुंह धोने जाते समय ट्रेन से गिर गए। सुबह करीब 9 बजे अनूप ने आखिरी बार अपनी पत्नी से बात की थी।



Source link

अभी अभी की खबरें