अमर उजाला नेटवर्क, जरवलरोड (बहराइच)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya

Updated Mon, 07 Sep 2026 11:12 PM IST

पति के अनुसार संविदा चिकित्सक डॉ. कल्पना साहू ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज की सलाह दी और ऋचा को जरवलरोड स्थित विकल्प आरोग्य केंद्र ले गईं। निजी अस्पताल में इलाज में लापरवाही से रविवार शाम ऋचा की मौत हो गई।


Bahraich: Doctor took pregnant woman to private hospital; she died; CMO had the hospital sealed.

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : संवाद



विस्तार

सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती गर्भवती को चिकित्सक बेहतर इलाज के नाम पर निजी अस्पताल ले गई। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी में तैनात संविदा महिला चिकित्सक पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद सीएमओ ने निजी अस्पताल सील करवा दिया।


मनकापुर कला निवासी ऋचा सिंह (28) को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर पति धर्मवीर सिंह सीएचसी लेकर पहुंचे। पति के अनुसार संविदा चिकित्सक डॉ. कल्पना साहू ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज की सलाह दी और ऋचा को जरवलरोड स्थित विकल्प आरोग्य केंद्र ले गईं। निजी अस्पताल में इलाज में लापरवाही से रविवार शाम ऋचा की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – यूपी: प्रदेश में जमकर हुई बारिश, इन जिलों में टूटा वर्षों का रिकॉर्ड; मानसून ने पार किया औसत बारिश का आंकड़ा



ये भी पढ़ें – लखनऊ: पत्नी की हत्या के बाद भी भागा नहीं सिपाही, वारदात के बाद तीन घंटे तक बच्चे के साथ घूमता रहा

ऋचा के जेठ उदयवीर सिंह ने थाने में शिकायत दी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है। निजी अस्पताल सील कर अभिलेख तलब किए गए हैं और संविदा चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *