Banda Father in law attacks daughter in law and her lover with iron spear accused has been arrested

मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव में शुक्रवार रात अवैध संबंधों के शक में ससुर ने अपनी बहू और उसके प्रेमी पर लोहे की सांग से हमला कर दिया। हमले में प्रेमी की मौत हो गई, जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।



जानकारी के अनुसार, चौसड़ निवासी विद्या (42) के पति कल्लू वर्मा की करीब तीन वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसका पड़ोसी राममनोहर (45) से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों करीब एक वर्ष पहले घर छोड़कर चले गए थे। इसके बाद राममनोहर की पत्नी सावित्री बच्चों के साथ हरियाणा मजदूरी करने चली गई थी।



Source link

अभी अभी की खबरें