बांसी। ग्राम बस्तगुवां के ग्रामीणों ने लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने फसल मुआवजा वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है।


ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल कई महीनों से गांव नहीं आ रहे हैं। इससे किसानों को राजस्व संबंधी कार्यों में परेशानी हो रही है। गांव के दो दर्जन से अधिक किसान अब तक फसल मुआवजे से वंचित हैं। आरोप है कि लेखपाल ने मनमानी करते हुए कुछ चहेते लोगों के खातों में राशि भेज दी। गरीब, पिछड़े और अनुसूचित जाति के किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। ग्रामीणों ने लेखपाल पर मुआवजा दिलाने के नाम पर रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान सुशील कुमार, गिरवर, नरेश रजक, देशराज, राहुल, वीरन और सुखलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें