यूपी के बहराइच में मंगलवार को एक बाघ 32 साल के युवक को घर के बाहर से जबड़े में दबाकर उठा ले गया। उसके दोनों पैर खा डाले। पेट फाड़ दिया और पंजों से गला आधा काट डाला। युवक की तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

.

राम सिंह का क्षत-विक्षत शव उनके घर से 700 मीटर दूर खेत में बरामद हुआ। शव और चेहरे पर पंजों के गहरे निशान थे। खेत में अंतड़ियां फैली हुई थीं। घटना तड़के 3 बजे जिला मुख्यालय से 65 किमी. दूर मोतीपुर थाना क्षेत्र के महबूबनगर गांव की है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। तलाशी के दौरान मृतक के घर के आसपास बाघ के पंजों के निशान मिले हैं। इलाके में ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। जाल बिछाया जा रहा है। पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।

2 तस्वीरें देखिए-

बाघ मंगलवार तड़के 3 बजे चारपाई से राम सिंह को खींच ले गया था।

बाघ मंगलवार तड़के 3 बजे चारपाई से राम सिंह को खींच ले गया था।

युवक का शव घर से 700 मीटर दूर खेत में बरामद हुआ।

युवक का शव घर से 700 मीटर दूर खेत में बरामद हुआ।

अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए-

  • महबूबनगर गांव निवासी राम सिंह खेती-किसानी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। उनके पिता मालती प्रसाद बीमार रहते हैं, जिस वजह से वह घर पर ही रहते हैं।
  • राम सिंह सोमवार रात खाना खाकर घर के बाहर बने बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। तड़के बाघ दबे पांव आया और राम सिंह पर हमला कर दिया। शोर सुनकर अंदर सो रहे परिजनों की नींद खुल गई।
  • परिजन दौड़ते हुए बाहर आए तो राम सिंह चारपाई पर नहीं थे। जमीन पर बाघ के पंजों के निशान बने हुए थे। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगाया। पूरी बात बताई। ग्रामीण लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर राम सिंह की तलाश में निकल पड़े।
  • 2 घंटे तक उनकी कोई खोज-खबर नहीं मिली। सुबह उजाला होने पर एक ग्रामीण ने घर से करीब 700 मीटर दूर गन्ने के खेत में राम सिंह का शव देखा। इसके बाद परिजनों और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई।
मृतक राम सिंह (फाइल फोटो)

मृतक राम सिंह (फाइल फोटो)

हसुलिया जंगल सिर्फ 1 KM दूर वन विभाग के मुताबिक, महबूबनगर गांव ककरहा वन रेंज के हसुलिया जंगल से करीब एक किलोमीटर दूर है। जंगल पास होने के कारण अक्सर बाघ आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं। फिलहाल टीम आसपास के क्षेत्र में निगरानी कर रही है।

वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अंधेरे में अकेले बाहर न निकलें। जंगल या झाड़ियों की तरफ जाने से बचें। साथ ही, घरों के आसपास रोशनी रखने और किसी भी वन्यजीव की मौजूदगी दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस को राम सिंह के घर आंगन में बाघ के पगचिह्न मिले हैं। गांव वालों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को राम सिंह के घर आंगन में बाघ के पगचिह्न मिले हैं। गांव वालों से पूछताछ की जा रही है।

वन रेंजर के.के. सिंह ने बताया-

QuoteImage

युवक पर बाघ के हमले की सूचना मिली थी। शव बरामद कर लिया गया है। घर के आंगन में पगचिह्न मिले हैं। वनकर्मियों को मौके पर भेजकर जांच और आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।

QuoteImage

————————

ये खबर भी पढ़ें…

क्या बसपा में जेन-जी का नया चेहरा बने युकेश:मायावती ने उमाशंकर के बेटे को फ्रंटलाइन में बैठाया; आकाश आनंद के साथ बनेगी जोड़ी

बलिया के रसड़ा से 3 बार बसपा विधायक रहे उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उनकी राजनीतिक विरासत अब बेटे प्रिंस यूकेश सिंह के हाथों में सौंपने की तैयारी साफ दिख रही है।

बसपा प्रमुख मायावती ने न सिर्फ उन्हें राजनीतिक रूप से स्थापित करने का संकेत दिया है। बल्कि यूपी पदाधिकारियों की बैठक में पहली बार शामिल हुए युकेश को फ्रंटलाइन में जगह देकर यह भी साबित कर दिया कि पार्टी में उन्हें विशेष तवज्जो मिलेगी। वो सिर्फ उमाशंकर सिंह के उत्तराधिकारी नहीं, पार्टी का युवा चेहरा बनाए जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…



Source link