कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित विराटनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रविवार सुबह मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी पिता ने अपनी ही दो सगी जुड़वां बेटियों (11) की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।



जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के एक फ्लैट में दो नाबालिग बच्चियों की हत्या कर दी गई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर के अंदर दोनों मासूमों के शव लहूलुहान हालत में पाए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *