उरई। झांसी मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ. जयप्रकाश ने मंडलीय कोआर्डिनेटर नगरीय स्वास्थ्य फिरोज आलम के साथ ग्राम सोमई, अकोढ़ी व एट के नगरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर एक में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वे कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की निगरानी की। इस दौरान आशाओं को बुखार, टीबी, कुष्ठ रोग और कुपोषण से प्रभावित लोगों की पहचान कर उनका विवरण तैयार करने के निर्देश दिए गए।

संयुक्त निदेशक ने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर बुखार के मरीजों, टीबी व कुष्ठ रोगियों एवं कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करें। साथ ही सभी संबंधित जानकारियां ई-कवच पोर्टल पर दर्ज करें। उन्होंने लोगों की आभा आईडी बनाने और पोर्टल पर किए जा रहे कीट सर्वेक्षण की जानकारी प्रतिदिन अपडेट करने के लिए भी कहा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े समय से उपलब्ध हो सकें और संभावित रोगियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी चंद्रशेखर, बायोलॉजिस्ट भावना वर्मा, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक केके पांडेय, कुलदीप सिंह, राजकुमार, वीके पांचाल ने क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यों की निगरानी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *