उरई। सहकारी यूनियन के अध्यक्ष प्रियंक पाण्डेय पर पीओएस मशीन अपने पास रखकर खाद वितरण कार्य में बाधा डालने और सचिवों को हड़ताल के लिए उकसाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

सहायक निबंधक शिवकुमार की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि प्रियंक पाण्डेय ने पीओएस मशीन अपने पास रख ली थी, जिससे समितियों पर उर्वरक वितरण का कार्य प्रभावित हुआ। इसके अलावा सचिवों और कर्मचारियों को हड़ताल के लिए उकसाने के साथ ही काम पर लौटने से मना करने का भी आरोप लगाया गया है।

तहरीर में कहा गया कि रबी सीजन में किसानों को खाद की जरूरत है। ऐसे में पीओएस मशीन उपलब्ध न होने से वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एस्मा के तहत कार्रवाई की संस्तुति की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल आनंद कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिक की दर्ज का जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। (संवाद)



Source link

अभी अभी की खबरें