भरथना। श्रीरामलीला कमेटी भरथना के तत्वावधान में बुधवार शाम प्रभु श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। इटावा रोड से निकली बरात को पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बरात का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और प्रभु श्रीराम की आरती उतारी।

राम बरात में भगवान शंकर, विष्णु भगवान, मां दुर्गा और भगवान श्रीकृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां शामिल रहीं। वहीं, बजरंगबली सहित अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे कलाकारों ने पैदल चलकर मनमोहक प्रदर्शन किया। आकर्षक झांकियां और कलाकारों की प्रस्तुतियां लोगों में आकर्षण का केंद्र रहीं।

बरात के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। बैंडबाजों और डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों व भजनों की धुन पर युवा थिरकते हुए आगे बढ़ते रहे। बरात के गुजरने के दौरान मार्ग पर लोगों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

राम बरात इटावा रोड से शुरू होकर जवाहर रोड, ओवरब्रिज, राजागंज, मोतीगंज, तिलक रोड, आजाद रोड और मंडी रोड होते हुए बालूगंज पहुंची। इसके बाद मिडिल स्कूल और स्टेशन रोड तक नगर भ्रमण करते हुए बरात का समापन हुआ।

राम बरात में कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक सत्यप्रकाश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, योगेश जैन, डॉ. सुनील बाजपेई, गिरीश नारायण शुक्ला, विनोद यादव प्रधान, अरविंद भदौरिया, विपिन यादव, दीपक यादव, अध्यक्ष रोहित यादव, महामंत्री गणेश कौशल, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *