यूपी के बाराबंकी में शनिवार देर शाम मोहम्मदपुर खाला कस्बा के मनिहारन टोला में एक घर में अवैध रूप से पटाखा बनाने और आतिशबाजी के भंडारण का पुलिस-प्रशासन ने खुलासा किया।
खबर वहीं जो सत्य हो©
यूपी के बाराबंकी में शनिवार देर शाम मोहम्मदपुर खाला कस्बा के मनिहारन टोला में एक घर में अवैध रूप से पटाखा बनाने और आतिशबाजी के भंडारण का पुलिस-प्रशासन ने खुलासा किया।
तहसीलदार फतेहपुर वैशाली अहलावत के नेतृत्व में पुलिस ने रफीक के घर छापा मारा। यहां से भारी मात्रा में गोला-तमाशा, तैयार पटाखे और आतिशबाजी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिलाओं समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
सीओ जगत कनौजिया ने बताया कि करीब 4.5 क्विंटल आतिशबाजी मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।