बुंदेलखंड विवि ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की ओएमआर शीट की चेकिंग कराने के लिए स्कैनिंग शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की 15 जून तक परिणाम घोषित करने की तैयारी है। इसके बाद तीन चरण में काउंसलिंग शुरू कराई जाएगी।

बीयू की ओर से 31 मई को प्रदेश 1011 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई थी, जिसमें करीब चार लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा केंद्रों से लाई गईं ओएमआर शीट को बीयू में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मंगलवार से ओएमआर शीट की चेकिंग कराने के लिए स्कैनिंग की प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है। 15 जून तक परिणाम जारी करने की तैयारी है। इसके 10 दिन के अंदर ही प्रवेश के लिए तीन चरणों में काउंसलिंग शुरू करवा दी जाएगी। पूरा प्रयास होगा कि जुलाई के अंतिम सप्ताह तक पठन-पाठन शुरू हो जाए।

कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया ओएमआर शीट को चेक कराने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 15 जून तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें