बीएसए सर… ये बच्चे हैं, पशु नहीं..शीर्षक से अमर उजाला में 28 जुलाई के अंक में प्रकाशित तस्वीर का मुख्यमंत्री मीडिया सेल ने संज्ञान लिया है। इस मामले को अलीगढ़ डीएम अविनाश कुमार ने बीएसए से विस्तृत आख्या मांगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीएसए ने अपनी आख्या में उल्लेख किया है कि 27 जुलाई को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल चयन-ट्रायल में प्रतिभाग के लिए सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की छात्राओं को सुरक्षित वाहनों से लाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद केजीबीवी बिजौली की वार्डन ने सक्षम अधिकारियों को बिना सूचना दिए छात्राओं को पिकअप वाहन से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया, जो निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन था। 

उन्होंने संबंधित वार्डन, शारीरिक शिक्षा की अंशकालिक शिक्षिका और कला, क्राफ्ट एवं संगीत/गृहशिल्प की अंशकालिक शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी बिजौली को भी चेतावनी जारी की गई है। बीएसए ने जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की वार्डन को निर्देश दिए हैं कि छात्राओं के आवागमन में केवल सुरक्षित और अनुमोदित वाहनों का ही उपयोग किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *