ललितपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर 25 साल के बी-फार्मा छात्र की हत्या कर दी गई। छात्र भूपेंद्र अहिरवार उर्फ छोटू शहर में चाचा के घर रहकर प्राइवेट कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। सोमवार रात 8 बजे वह दोस्त के बर्थडे में जाने का कहकर घर से निकला था। वापस घर

.

भूपेंद्र के दोस्त रुपेश अहिरवार ने बताया- भूपेंद्र का अजय अहिरवार नाम के युवक से विवाद चल रहा था। भूपेंद्र ने कुछ दिन पहले उससे 40 हजार रुपए उधार लिए थे। 13 हजार लौटा चुका था। बचे 17 हजार के लिए कुछ दिन की मोहलत मांग रहा था। अजय रोज भूपेंद्र को फोन कर उसे धमका रहा था। 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसने ही वारदात को अंजाम दिया।

वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें आरोपी भूपेंद्र को घेरकर पीटते और ईंट-धारदार हथियार से वार करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान भूपेंद्र जान बचाकर एक दुकान में घुस जाता है। दुकान के कर्मचारियों के बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं।

कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और भूपेंद्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात कोतवाली सदर क्षेत्र के चीका बाग मवेशी बाजार की है। सूचना मिलते ही एसपी संजीव कुमार बाजपेयी और एएसपी कालू सिंह समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

ये भूपेंद्र की फाइल फोटो है, जिसकी दबंगों ने हत्या कर दी।

ये भूपेंद्र की फाइल फोटो है, जिसकी दबंगों ने हत्या कर दी।

पिता बोले- अस्पताल पहुंचने से पहले बेटे ने दम तोड़ा

शहर के मसौराकलां के रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद अहिरवार क्लीनिक चलाते हैं। उनके दो बेटों में भूपेंद्र छोटा था। शहर के पटेल नगर में चाचा के साथ रहता था। पिता ने बताया कि सोमवार को भूपेंद्र ने खेत में उड़द की फसल काटी थी और शाम को पटेल नगर लौट गया था। वहां से रात करीब 8 बजे दोस्त के जन्मदिन के लिए निकला। 10 बजे पुलिस का कॉल आया कि बेटे को जिला अस्पताल लाया गया है, आप जल्दी आ जाइए। हम लोग अस्पताल पहुंचे तो बेटे की मौत हो गई थी।

भूपेंद्र के पिता लक्ष्मी ने बताया कि बेटा दोस्त के बर्थडे की बात कहकर निकला था।

भूपेंद्र के पिता लक्ष्मी ने बताया कि बेटा दोस्त के बर्थडे की बात कहकर निकला था।

दोस्त बोला- मैं नहीं लौटता तो मुझे भी मार देते

भूपेंद्र के दोस्त रुपेश ने बताया- भूपेंद्र ने मुझे शाम को फोन करके बुलाया था। मैं रात 8 बजे उसके पास पहुंचा। उस दौरान भी मोबाइल पर भूपेंद्र का अजय अहिरवार झगड़ा हो रहा था। अजय उससे गाली-गलौज कर रहा था। इसके बाद हम बर्थडे पार्टी में गए।

लौटते वक्त चौका बाग के पास बड़ी नहर के किनारे अजय और 20 से ज्यादा लोगों ने हमें घेर लिया। अजय और भूपेंद्र के बीच समझौते की बात चल रही थी। इस दौरान एक युवक ने भूपेंद्र को घूंसा मार दिया। मामला बढ़ता देख भूपेंद्र ने मुझे वापस भेज दिया। मैं वहां से चला गया।

बाद में भूपेंद्र की मौत की बात पता चली। अजय और उसके साथियों ने ही मेरे दोस्त को मारा है। अगर मैं वहां से चला न आता तो वो लोग मुझे भी मार डालते।

ये भूपेंद्र का दोस्त रुपेश है, जिसने वारदात की आंखो देखी बताई।

ये भूपेंद्र का दोस्त रुपेश है, जिसने वारदात की आंखो देखी बताई।

अब CCTV में क्या दिख रहा है… पढ़िए

मामले का 33 सेकेंड का एक CCTV भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि भूपेंद्र गली में खड़ा था। तभी एक युवक सामने से उसे ललकारते हुए आया और भूपेंद्र को मारने के लिए दौड़ा। जब तक भूपेंद्र संभल पाता, दूसरा युवक ईंट उठाकर उसके सिर पर मार देता है।

फिर आरोपी भूपेंद्र को घेर लेते हैं। एक युवक उसके पेट में लगातार तीन बार चाकू घोंपता है। भूपेंद्र जान बचाने के लिए पास की वाइन शॉप में घुस जाता है। दुकान का कर्मचारी आरोपियों का विरोध करता है, तो आरोपी फरार हो जाते हैं। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

सीसीटीवी फुटेज में छात्र को दबंग युवक ईंट मारते और धारदार हथियार से गोदते नजर आ रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज में छात्र को दबंग युवक ईंट मारते और धारदार हथियार से गोदते नजर आ रहे हैं।

चार नामजद आरोपियों समेत अज्ञात पर FIR

पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी अजय अहिरवार, करन कुशवाहा, रुपेश साहू और पुष्य प्रताप सिंह समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी करन कुशवाहा पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हैं। वह गैंगस्टर भी रह चुका है।

हमले से बचने के लिए इसी वाइन शॉप में छात्र घुस गया था।

हमले से बचने के लिए इसी वाइन शॉप में छात्र घुस गया था।

एक आरोपी 15 दिन पहले जमानत पर आया आरोपी अजय, भूपेंद्र के गांव मसौरा कलां से 4 किलोमीटर दूर रघुनाथपुरा गांव का रहने वाला है। दोनों पुराने दोस्त रहे हैं। वहीं, आरोपी करन कुशवाहा चौका बाग मोहल्ले का रहने वाला है। उसके खिलाफ जानलेवा हमला, रंगदारी वसूलने और मारपीट के मामले दर्ज हैं। 15 दिन पहले ही वह जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।

एसपी संजीव कुमार ने बताया-

QuoteImage

छात्र की हत्या पैसों के विवाद के चलते हुई है। वारदात को अंजाम देने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

QuoteImage

——–

ये खबर भी पढ़ें

सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या:स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से वारदात; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे

सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले हैं। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 7 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें



Source link