Bulandshahr Theft: Gold and Silver Jewellery Worth Lakhs, ₹1.75 Lakh Cash Stolen from Jeweller's House

खुर्जा में सर्राफा के घर में चोरी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा नगर की सूर्य लोक कॉलोनी में शनिवार रात चोरों ने एक सर्राफा कारोबारी के बंद मकान को निशाना बना लिया। चोर घर से करीब 250 ग्राम सोने और 800 ग्राम चांदी के आभूषणों के अलावा 1.75 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। रविवार सुबह घर पहुंचने पर उनको चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।


सूर्य लोक कॉलोनी निवासी सर्राफा कारोबारी जतिन वर्मा ने बताया कि उनकी खुर्जा सर्राफा बाजार में दुकान है। शनिवार को परिवार के साथ नोएडा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। 

रविवार सुबह आठ बजे जब घर की मेड गली से गुजर रही थी तो उसने पीड़ित को सूचना दी। यह सुनकर वह घर आए। पीड़ित जब घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला देख वह घबरा गए। अंदर गए तो लिविंग रूम का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। 

 



Source link