Husband and father in law acquitted in dowry murder case due to parents testimony

कोर्ट
– फोटो : ANI

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में दर्ज दहेज हत्या के मामले में कोर्ट में मृतका के भाई और पिता मुकर गए। कहा कि बेटी पर भूत-प्रेत का साया था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की थी। गांव वालों के कहने पर तहरीर पर दस्तखत कर दिए थे। कोर्ट ने गवाही, साक्ष्यों के अभाव में आरोपी पति, सास और ससुर को बरी कर दिया।


घटना 15 अगस्त 2025 की है। दिनेश कुमार ने थाना सिरसागंज में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके मुताबिक उन्होंने 20 वर्षीय बेटी सपना की शादी 17 मई 2025 को सिरसागंज के दरिगापुर (भारौल) निवासी विपिन कुमार के साथ की थी। इनका आरोप था कि शादी के बाद से पति विपिन, ससुर हरनाम सिंह और सास मुन्नी देवी की ओर से दहेज में 2 लाख रुपये मांगे जा रहे थे। मांग पूरी न होने पर 14 अगस्त 2025 की रात ससुरालीजन ने हत्या कर दी। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट में ट्रायल के दौरान पिता दिनेश कुमार, मां मीरा देवी और भाई शिवम यादव व रविकांत ने सारे आरोप खारिज कर दिए।

 



Source link