Muzaffarnagar में 13 से 20 नवंबर तक गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी, रेशू परिवार ने किया भव्य आयोजन; 21 नवंबर को होगा कन्या विवाह

Muzaffarnagar। धर्म, संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर मुजफ्फरनगर में एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। शहर के रेशू विहार स्थित रेशू प्रांगण में 13 से 20 नवंबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य शांतनु महाराज के श्रीमुख से होगा। आयोजन को केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए जीवन, परिवार, समाज, शिक्षा, व्यापार, कृषि और राष्ट्र निर्माण से जुड़े व्यापक संदेशों के साथ प्रस्तुत करने की तैयारी है। इसी आयोजन की श्रृंखला में 21 नवंबर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या का विवाह भी कराया जाएगा।…




Source

अभी अभी की खबरें