बैंक में जमा नहीं किए खाताधारकों के रुपये, 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप।

बहराइच के सलारगंज इलाके में बैंक ऑफ इंडिया के बीसी संचालक पर लोगों के 50 लाख रुपये से ज्यादा हड़पने का आरोप है।

.

शिकायत के मुताबिक, वह खाताधारकों से रुपये लेकर फर्जी रसीद देता था, लेकिन रकम बैंक में जमा नहीं करता था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरगाह थाना क्षेत्र के निवासी शमशाद ने बैंक ऑफ इंडिया की फ्रेंचाइजी ली थी। सलारगंज में चल रहे इस केंद्र पर महिलाएं और दूसरे खाताधारक अपने बैंक खातों में रुपये जमा करते थे। कई लोगों ने शमशाद के जरिए एफडी भी कराई थी।

लोगों ने शमशाद के जरिए एफडी कराई

बुधवार को कुछ खाताधारक अपने खातों में जमा रकम की जानकारी लेने पहुंचे। उन्हें पता चला कि बैंक में रुपये जमा नहीं हुए हैं। इसके बाद कई पीड़ित एकजुट होकर सामने आए।

महिलाओं ने जिलाधिकारी से न्याय की मांग की

सलारगंज निवासी मीना ने बताया कि आरोपी ने उनसे एफडी कराने के नाम पर 14 लाख रुपये लिए, लेकिन बैंक में जमा नहीं किए। आरोप है कि कई लोगों की जमा पूंजी भी हड़पी गई। धोखाधड़ी की शिकायत लेकर महिलाओं ने जिलाधिकारी से न्याय की मांग की है।



Source link