भदोही कार्पेट एक्सपो मार्ट में 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो का आयोजन हुआ। कारपेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (CEPC) ने इसे आयोजित किया। CEPC ने बताया कि इस एक्सपो से करीब 500 करोड़ रुपये के संभावित कारोबार के अवसर बने हैं।

.

4 से 7 अक्टूबर तक चले इस एक्सपो में 45 देशों से 216 विदेशी कालीन खरीदार और 231 खरीद प्रतिनिधि पहुंचे। चार दिन के आयोजन में लगभग 500 करोड़ रुपये के सैंपल ऑर्डर और व्यापारिक पूछताछ मिलीं, जो वास्तविक कारोबार में बदल सकते हैं।

CEPC अध्यक्ष कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर ने कहा कि एक्सपो ने भारतीय कालीन उद्योग के लिए नए अंतरराष्ट्रीय बाजार खोले हैं। छोटे निर्यातकों को उत्पाद दिखाने का मंच मिला, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ ब्रांड मजबूत हुआ।

देश के विभिन्न हिस्सों से आए 223 निर्माता-निर्यातक, जिनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के निर्यातक शामिल थे, उन्होंने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।



Source link