Employees and officers mobilize, demonstrate their strength through a work boycott

आयकर कर्मचारी महासंघ व आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ की संयुक्त कार्य परिषद के आह्वान पर आयकर कार्

मिर्जापुर। आयकर कर्मचारी महासंघ और आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ की संयुक्त कार्य परिषद के आह्वान पर बृहस्पतिवार को आयकर कार्यालय मिर्जापुर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे के बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।


कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कैडर रिव्यू व पुनर्गठन, अखिल भारतीय आयकर अधिकारियों की वरिष्ठता सूची जारी करने, भारतीय राजस्व सेवा भर्ती नियम 2015 में संशोधन और लंबित प्रक्रियाओं में तेजी लाना शामिल है। इसके अलावा सहायक आयकर आयुक्त, आयकर अधिकारी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती में देरी दूर करने के लिए भर्ती नियमों में संशोधन, इंटर चार्ज ट्रांसफर नीति बहाल करने, समान स्थिति वाले कर्मचारियों के संबंध में अदालती फैसलों को लागू करने तथा राजपत्रित अधिकारियों और आयकर निरीक्षकों को लैपटॉप उपलब्ध कराने की मांग की गई।

इन मांगों को लेकर 16 नवंबर को भी प्रदर्शन किया गया था। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया गया। प्रदर्शन में आयकर कर्मचारी महासंघ मिर्जापुर के अध्यक्ष निरंजन, सचिव वरुण कुमार शुक्ला, संयुक्त आयकर आयुक्त सुदीप्त पाल, आयकर अधिकारी संतोष कुमार और अजय कुमार, निरीक्षक सतीश कुमार जायसवाल, शशांक श्रीवास्तव, राजकुमार पांडेय आदि शामिल थे।



Source link

अभी अभी की खबरें