Municipal corporation dumper runs over female student on scooter girl dies on the spot

हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सदर क्षेत्र में बुधवार सुबह नगर निगम के डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की जान चली गई। 




मृतका सेवला जाट की रहने वाली बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना सदर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रोकर-बुरा हाल है। 



Source link

अभी अभी की खबरें