Young man dies while undergoing treatment in Agra; family suspects dengue

फोटो 22: अमन की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

भरथना। क्षेत्र के कुअरा गांव के युवक की आगरा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार देर शाम मौत हो गई। परिजन ने निजी लैब रिपोर्ट की जांच का हवाला देते हुए डेंगू से मौत होने का दावा किया है, जबकि अधिकारियों का कहना है कि डेंगू से मौत की जानकारी नहीं है।


कुअरा गांव निवासी अमन (22) पुत्र लाखन सिंह को पिछले सप्ताह बुखार आने पर हालत बिगड़ गई थी। परिजन ने पहले भरथना के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे शनिवार को आगरा के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रिश्तेदार अशोक बाबू ने बताया कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने अमन को डेंगू से ग्रस्त होने की बात कही थी। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। बुजुर्ग मां रामबेटी, भाई प्रतीक सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को गांव में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कुआरा गांव में डेंगू से युवक के मौत होने की जानकारी नहीं हैं। संबंधित क्षेत्र के अधिकारी से इस मामले में पूछताछ की जाएगी। इसके बाद गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर पड़ताल की जाएगी। इसके बाद ही कुछ कह सकते हैं।

-डॉ. एसएन सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी।



Source link

अभी अभी की खबरें