रानीपुर। विंध्यवासिनी मंदिर परिसर भौड़ारा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इसके उपलक्ष्य में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह धार्मिक कार्यक्रम मां विंध्यवासिनी सेवा समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

कलश यात्रा मोहल्ला गंज स्थित बिहारी जी मंदिर कुशवाहा समाज मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा शुरू होने से पहले विधि विधान के साथ पूजन आरती की गई। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए चल रही थीं। डीजे पर धार्मिक गीत बज रहे थे और घोड़े नृत्य कर रहे थे। कथावाचक किशोरी मोनिका गढ़ी खेरा मुरैना एक बग्गी में सवार थीं। मुख्य यजमान दीनदयाल कुशवाहा महापुराण को सिर पर धारण किए हुए थे। कलश यात्रा विभिन्न धार्मिक स्थलों से गुजरती हुई कथा स्थल पर समाप्त हुई।

कार्यक्रम स्थल पर भागवत कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कथावाचक किशोरी मोनिका ने कहा कि भागवत कथा कलयुग में भवसागर पार करने की नौका है।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एमएल आर्य, पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश कुशवाहा, डॉ. नाथूराम कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, छोटेलाल कुशवाहा, शक्ति राय, सुरेश कुशवाहा, बृजबिहारी, बिठल्ले आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *