सैफई। हैवरा बाईपास पर बघुईया तिराहे के पास रविवार शाम को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।


फिरोजाबाद के उधमी गांव निवासी विमल कुमार अपनी पत्नी चंद्रकांता (30) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। हैवरा बाईपास पर बघुईया तिराहे के पास ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को आयुर्विज्ञान विवि भेजा गया। जहां चंद्रकांता को मृत घोषित कर दिया गया। चंद्रकांता के दो छोटे बेटे हैं। विमल कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया हादसा करने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।(संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें