Farmer loses 5,500 from pocket amidst the crowd at a fertilizer center.



कोंच। खाद केंद्रों पर उमड़ रही भीड़ के बीच अब किसानों की जेब भी सुरक्षित नहीं है। सोमवार को क्रय-विक्रय केंद्र पर खाद के लिए कागज जमा कर रहे सिंहपुरा निवासी बुजुर्ग किसान सुखदीन की जेब से किसी ने 5500 रुपये पार कर दिए। जेब खाली देखकर किसान की आंखों में आंसू आ गए। किराए के पैसे तक न होने पर लोगों ने घर जाने के लिए किसान की आर्थिक मदद की। किसान ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस खाद केंद्रों पर किसानों की जेब कटने की घटनाएं नई नहीं हैं। पिछले साल भी भीड़ का फायदा उठाकर कई किसानों की जेब से खाद खरीदने के रुपये पार किए गए थे। कुछ किसानों ने कोतवाली में सूचना भी दी थी लेकिन इसके बावजूद केंद्रों पर भीड़ को नियंत्रित करने और किसानों की सुरक्षा के इंतजामों पर ध्यान नहीं दिया गया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *