समथर। पीएमश्री महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने इसका उद्घाटन किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जनपद के छह जोन से करीब 650 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।

नगर पालिका समथर के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। विधायक जवाहरलाल राजपूत ने खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल कुशवाहा ने बताया कि प्रतियोगिता में 325 छात्र और 325 छात्राएं शामिल हैं। इसमें मोंठ, मऊरानीपुर, गुरसराय और झांसी महानगर के विद्यालय भाग ले रहे हैं। पहले दिन सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं हुईं। प्रतियोगिता का समापन बुधवार, 14 अक्तूबर को होगा।

पहले दिन के यह रहे परिणाम

पहले दिन की स्पर्धाओं में कई खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीनियर छात्रा वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में एसपीआई की महक श्रीवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय इंटर कॉलेज, समथर की चाइना दूसरे और खुशी तिवारी तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर छात्र वर्ग की लंबी कूद में खेर इंटर कॉलेज, गुरसराय के अभय यादव विजेता बने। जीटीवी कॉलेज, एरच के कृष्णा द्वितीय और मोंठ के चंद्रभान तृतीय रहे। जबकि 800 मीटर दौड़ सीनियर छात्रा वर्ग में एसबीआई इंटर कॉलेज, झांसी की महक श्रीवास ने फिर से पहला स्थान हासिल किया। राजकीय इंटर कॉलेज, झांसी की माया रायकवार दूसरे और राजकीय इंटर कॉलेज, समथर की चाइना तीसरे स्थान पर रहीं। सब जूनियर छात्र वर्ग की 600 मीटर दौड़ में दमेले इंटर कॉलेज, मऊरानीपुर के समीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक सब जूनियर छात्रा वर्ग में मऊरानीपुर की लक्ष्मी विजेता बनीं। खेर इंटर कॉलेज, गुरसराय की राधिका दूसरे और जीजीआईसी, झांसी की भावना तीसरे स्थान पर रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *