मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली दौरे पर हैं। वह हेलिकॉप्टर से सुबह करीब 11:20 बजे पुलिस लाइन मैदान पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे। सीएम योगी के साथ अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी राजीव कृष्ण भी आए हैं।
मंच पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, वन मंत्री अरुण कुमार, कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह, सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, मेयर उमेश गौतम आदि मौजूद हैं। कार्यक्रम को सबसे पहले डीजीपी राजीव कृष्ण ने संबोधित किया। उन्होंने सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना की।
कैबिनेट मंत्री ने सपा पर साधा निशाना
कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद धर्मपाल सिंह ने क्षेत्रीय बोली में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने पीडीए को लेकर सपा पर निशाना साधा और नई परिभाषा बताई। धर्मपाल सिंह ने कहा कि पी का मतलब पहली बार 2017 प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार में आई। डी से दूसरी बार इसी पीडीए ने सरकार बनाई। ए- अगली बार 2027 में भाजपा की फिर सरकार फिर बनेगी।
