उरई। उरई और कालपी में सोमवार को खाद्य पदार्थों की दुकानों व प्रतिष्ठानों से आठ नमूने लिए गए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय डॉ. सीआर प्रजापति ने टीमें गठित की थीं। टीम ने राठ रोड स्थित कैफे माहिल किंगडम रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। मौके पर मिली कमियों के आधार पर प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस जारी किया गया। कालपी रोड स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड के दीपशिखा होटल से कुट्टू और सिंघाड़े के आटे के नमूने लिए गए। नया पटेल नगर के ब्रदर्स किराना स्टोर से मूंगफली दाना और बल्दाऊ चौक स्थित उरई किराना एंड जनरल मर्चेंट से काजू का नमूना संग्रहित किया गया।

कालपी के टरननगंज स्थित सुमित कुमार के प्रतिष्ठान से घी का नमूना लिया गया। कालपी तहसील क्षेत्र में कदौरा बस स्टैंड स्थित मां विंध्यवासिनी स्वीट्स से पनीर का नमूना लिया गया। मां दुर्गा स्वीट्स से पेड़ा और हरिओम स्वीट्स से भी पनीर के नमूने संग्रहित किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित कारोबारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *