जालौन जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में सहकारी समिति पर खाद के लिए किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले सात दिनों से किसान खाद के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद मिलने के बजाय निराश होकर लौटना पड़ रहा है। सोमवार को भी खाद का वितरण नहीं होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।
नंबर लगाने के लिए कर्मचारियों के सामने गुहार लगाने के बाद भी जब किसानों के कागजात नहीं लिए गए तो उन्होंने अपनी खतौनी और आधार कार्ड जमीन पर रखकर लाइन लगा दी। किसानों ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। इसी सभी को देखते हुए डेकोर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची किसानों को समझ कर लाइन लगाई गई और कहा सभी लोगों को खाद दिलाई जाएगी, जब जाकर कुछ किसान माने।
