गरौठा। गरौठा विधानसभा में अत्यधिक बारिश से प्रभावित 104 किसानों को सोमवार को मुआवजा राशि दी गई। उन्हें कुल सात लाख उनसठ हजार रुपये की सहायता राशि बैंक खातों में भेजी गई।

गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत और उपजिलाधिकारी सुनील कुमार की मौजूदगी में यह राशि तहसील प्रांगण में वितरित हुई। विधायक राजपूत ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए समर्पित है। इस वर्ष भारी बारिश के कारण गरौठा विधानसभा में तिल, मूंग, उड़द और मूंगफली की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। प्रदेश सरकार ने किसानों की पीड़ा को देखते हुए गरौठा और मोंठ तहसील के किसानों को मुआवजा देने का आदेश जारी किया था।

इस मौके पर इस मौके पर तहसीलदार अमृतलाल, नायब तहसीलदार राधा पालीवाल, दीपू रैकवार, जानकीशरण वर्मा, राहुल सिंह, लेखपाल अनुज डेंगरे, राज गुप्ता, आनंद वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *