सैफई। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में मरीज को ब्लड उपलब्ध कराने के नाम पर नौ हजार रुपये लेने के आरोप के मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा। छह अक्तूबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। सहायक सुरक्षा अधिकारी राम वृक्ष सिंह ने सैफई थाना प्रभारी को पत्र भेजकर प्रकरण की जांच कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

वायरल वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति ने औरैया के ग्राम तिलकपुर पोस्ट खड़रिया निवासी मरीज रामवीर (61) से ब्लड उपलब्ध कराने के एवज में नौ हजार रुपये लेने का आरोप सामने आया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पुलिस को दिए गए पत्र में संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी दर्ज कराया गया है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। संबंधित मोबाइल नंबर, वायरल वीडियो और रुपये के लेनदेन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ब्लड उपलब्ध कराने के नाम पर वास्तव में रुपये लिए गए थे या नहीं। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें