VIDEO : भाजपा विधायक के बेटे के कॉलेज का रातों रात बदल दिया परीक्षा केंद्र, समर्थकों संग पहुंचे आगरा विश्वविद्यालय; हुआ हंगामा

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में पहले दिन की परीक्षा के बाद केंद्र बदलने को लेकर हंगामा हुआ। फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल शुक्रवार सुबह समर्थकों के साथ विश्वविद्यालय पहुंच गए। उनके बेटे रामेश्वर चौधरी के कालेज का भी पहले दिन की परीक्षा कराने के बाद गुरुवार रात 11.30 बजे केंद्र बदल दिया गया। उन्होंने कुलपति प्रो. आशु रानी से शिकायत की है और परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *