भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज और अमरोहा के लाल मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। उन्होंने छह नवंबर को सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा कर अपने टेस्ट कॅरिअर को अलविदा कहा।
शमी के इस फैसले से उनके प्रशंसक हैरान रह गए। वहीं, उनके फार्म हाउस स्थित मैदान में खड़े होकर साझा किए गए 2.48 मिनट के वीडियो पर प्रशंसकों ने जमकर प्रतिक्रिया दी।

2 of 7
शमी
– फोटो : ANI
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो को कुछ ही घंटों में करीब 72 हजार लोगों ने लाइक किया, जबकि तीन हजार से अधिक कमेंट और एक हजार से ज्यादा शेयर मिले। मोहम्मद शमी ने अपने संदेश में कहा कि वह सफेद जर्सी से विदा ले रहे हैं, लेकिन उससे जुड़ी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।

3 of 7
शमी और शास्त्री
– फोटो : ANI
उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अपनी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा बताया। साथ ही इस लंबे सफर में साथ देने वाले साथी खिलाड़ियों, कोच, परिवार और करोड़ों प्रशंसकों का आभार जताया। हालांकि, शमी ने साफ किया कि वह वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

4 of 7
मोहम्मद शमी
– फोटो : ANI/ICC
नई और पुरानी दोनों गेंदों से स्विंग और सीम मूवमेंट हासिल करने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 229 विकेट हासिल किए। छह बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा भी किया। उन्होंने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।

5 of 7
मोहम्मद शमी
– फोटो : ANI/ICC
इसके बाद जल्द ही भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी बन गए। भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज में खेले गए 35 टेस्ट मैचों में उन्होंने 131 विकेट लिए। इन मुकाबलों में उनका गेंदबाजी औसत 25 से कम रहा।

