मऊ में रानीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे महिला से मंगलसूत्र छीन लिया गया। वारदात रानीपुर बाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे हुई। महिला के मुताबिक, बाइक सवार युवक उसके गले से मंगलसूत्र छीनकर मऊ की तरफ भाग गया। सूचना पर पुलिस म

.

मार्कशीट लेने गई थी महिला

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर निवासी प्रीति पत्नी अक्षय कुमार इन दिनों अपने मायके रानीपुर में हरेंद्र के घर आई हुई थीं। बुधवार दोपहर वह रानीपुर बाजार स्थित बाबा परमहंस शिक्षण संस्थान गई थीं।

यहां से उन्हें अपनी मार्कशीट लेनी थी।मार्कशीट लेने के बाद वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ पहुंचीं। अस्पताल के पीछे एक सुनसान जगह पर बाइक सवार युवक पहले से मौजूद था।

बाइक सवार ने गले से मंगलसूत्र खींचा

प्रीति के वहां पहुंचते ही बाइक सवार युवक ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद वह बाइक से मऊ की तरफ भाग गया। महिला ने तुरंत डायल-112 और रानीपुर थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखना शुरू कर दिया है। फुटेज के जरिए बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस उसके भागने के रास्ते का भी पता लगा रही है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के गले से चेन का लॉकेट छीनने की घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। CCTV फुटेज और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।



Source link

अभी अभी की खबरें