लीकेज ठीक करने के लिए वेल्डिंग कराई

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11:30 बजे मथुरा में रेलवे पुल के पास एक खाली पेट्रोल टैंकर खड़ा था। टैंकर में लीकेज की समस्या ठीक करने के लिए वेल्डिंग कराई जा रही थी। इसी दौरान वेल्डर टैंकर के अंदर जाकर लीकेज वाले हिस्से पर काम कर रहा था। तभी अचानक टैंकर के अंदर मौजूद ज्वलनशील गैस में आग लग गई और जोरदार धमाका हो गया।

वेल्डर की मौके पर मौत, हेल्पर अस्पताल में भर्ती

धमाके की चपेट में आने से वेल्डर गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टैंकर के पास मौजूद हेल्पर भी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल हेल्पर को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।



Source link

अभी अभी की खबरें