mathura bjp meetin CM Yogi performs Gopujan National President Nitin Navin will also participate

गोपूजन करते सीएम योगी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में फरह के परखम स्थित गो ग्राम में भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को भी सियासी गतिविधियां तेज रहीं। सुबह गोपाष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो ग्राम परखम पहुंचकर विधि-विधान से गौपूजन किया। इस दौरान दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे और योजना बैठक को लेकर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह नजर आया।


बैठक के पहले दिन संगठन और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर व्यापक मंथन हुआ। इसमें राष्ट्रीय और स्थानीय टीम के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। पहले दिन हुए मंथन की पूरी रिपोर्ट पार्टी पदाधिकारी मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सौंपेंगे।

उनके सामने पहले दिन हुई चर्चा और संगठनात्मक तैयारियों का ब्योरा रखा जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योजना बैठक के बाद बरसाना जाएंगे। यहां वह संत रमेश बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे बैठक स्थल से बरसाना के लिए रवाना होंगे। उनके बरसाना दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की गई हैं।

 



Source link