Fake robbery story concocted to cover up embezzlement; two arrested, including a pickup driver

फोटो-19-फतेहपुर: पुलिस की गिरफ्त में लूट की साजिश रचने के आरोपी। स्रोत: पुलिस

फतेहुपर। 1.52 लाख रुपये हड़पने के लिए लूट की फर्जी कहानी रचने वाले पिकअप चालक समेत दो आरोपियों को ललौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.52 लाख रुपये, मोबाइल और पेचकस बरामद हुआ है।


एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी पिकअप चालक राज शुक्ला ने शनिवार को पुलिस को सूचना दी थी कि वह बांदा के बबेरू से नमकीन की डिलीवरी कर कानपुर लौट रहा था। ललौली थाना क्षेत्र के महाखेड़ा गांव के पास बंद पड़े ढाबे के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर 1.52 लाख रुपये लूट लिए।

पुलिस जांच में लूट की शिकायत गलत मिली। पूछताछ में राज शुक्ला ने बताया कि उसे रुपयों की जरूरत थी। इसलिए उसने घाटमपुर के अच्छी मोहाल निवासी ओम सचान के साथ मिलकर रकम हड़पने की योजना बनाई।

दोनों कानपुर से एक बुलेट लेकर निकले थे। नमकीन की डिलीवरी के बाद रुपये लेकर गाजीपुर और बहुआ होते हुए लौटे। महाखेड़ा गांव के पास सुनसान जगह पर पिकअप खड़ी कर राज ने 1.52 लाख रुपये नीले बैग में रखे और मोबाइल बंद कर बैग ओम को सौंप दिया।

इसके बाद ओम ऑटो से रुपये लेकर बिंदकी चौराहे की ओर चला गया। पुलिस ने पिकअप स्वामी के पुत्र आशीष अवस्थी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

फोटो-19-फतेहपुर: पुलिस की गिरफ्त में लूट की साजिश रचने के आरोपी। स्रोत: पुलिस

फोटो-19-फतेहपुर: पुलिस की गिरफ्त में लूट की साजिश रचने के आरोपी। स्रोत: पुलिस



Source link