{“_id”:”6aeeb168e3b66fee98052f26″,”slug”:”two-men-swap-debit-card-at-atm-withdraw-rs-15-500-from-bank-account-2026-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मदद के बहाने चालाकी: मदद के बहाने एटीएम में की ठगी, असली कार्ड लेकर भागे युवक; खाते से उड़ाए रुपये”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बैंक का डेबिट कार्ड
– फोटो : Adobe Stock
विस्तार
आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में दो युवकों ने मदद के बहाने एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 15,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित को घटना की जानकारी मोबाइल पर आए बैंक संदेशों से हुई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मानस नगर, शाहगंज निवासी राजेश जैन का यूको बैंक में बचत खाता है। उन्होंने बताया कि वह 5 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे रामनगर की पुलिया स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान एटीएम बूथ के अंदर मौजूद दो युवकों ने उनकी मदद करने का झांसा दिया और चालाकी से उनका डेबिट कार्ड बदल लिया।
आरोपी असली कार्ड लेकर भाग गए, इसकी भनक उन्हें तुरंत नहीं लगी। थोड़ी देर बाद मोबाइल फोन पर खाते से रकम कटने के संदेश आने लगे तब धोखाधड़ी का पता चला। ट्रांजेक्शन बोदला क्रॉसिंग स्थित एटीएम से दो बार किए गए थे। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।

